प्रदीप्त पूंज

बेजोड़ हो कोई जोड़ नहीं 

अद्भुत अनुपम छवि तुम्हारी 

व्यक्तित्व तुम्हारा दिव्य है 

तुम सबके प्रिय हो वत्स मेरे 

आशीष है हम सबका तुम्हे ,

सूर्य की भांति तेज़ हो 

शक्ति तुम्हारी असीम हो 

 दिव्य हो ,प्रदीप्त हो 

संजीव हो ,संजीत हो 

मनमीत हो ,नवनीत हो 

तुम जिंदगी के गीत हो 

शौर्य ,कीर्ति ,गौरव मिले 

विख्यात हो ,वैभव मिले ,

शोहरत तुम्हारा दास हो। 

प्रार्थना है ईश से मेरी। 


टिप्पणियाँ